सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेरा दृष्टिकोण में युवा सोशल मीडिया

सम्मानीय साथियो ..….
      सादर जय भीम नमो बुद्धाय!!!
सम्मानीय साथियो .....
          आज मैं विषय से हटकर अपनी बात रख रहा हूँ।जिसको वर्तमान परिस्थिति में रखना अनिवार्य मानता हूँ।साथियों बात कुछ इस तरह से है कि हमारे कई साथियों को लगता है कि आज का अधिकांश  युवा सोशल मीडिया का उपयोग स्वयम को राजनीति व सामाजिक गतिविधियों में स्थापित करने के लिए अधिक कर रहा है।वो प्रत्येक कार्यक्रम के फ़ोटो या वीडियो फ़ेसबुक ,व्हाट्सएप ,इंस्टाग्राम,पर शेयर करके  अपनी ख्याति बटोरना चाहता है।मेरा मानना है कि अधिकांश लोग यही सोचते होंगे।
      परन्तु मेरा दृष्टिकोण उन अधिकांश लोंगो से बिल्कुल भिन्न है ।मैं उन युवाओं पर  बिल्कुल भी दोषारोपण नही करना चाहता, जो कि सोशल मीडिया के सतत संपर्क में रहते हैं।मैं उनको सम्मान की दृष्टि से देखता हूँ क्योंकि:-
1.सोशल मीडिया पर वही व्यक्ति अधिक सक्रिय रहता है जो कि सामाजिक क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में रुचि रखता है।
2.उसके अंदर सामाजिक अन्याय ,अत्याचार, उत्पीड़न, शोषण का दर्द है उस दर्द से समाज को  छुटकारा दिलाने  हेतु सामाजिक गतिविधियों में भाग लेता है।
3.सामाजिक समस्याओं से निजात दिलाने हेतु अपनो से वरिष्ठ का मार्गदर्शन लेता है।जिसके छाया चित्र भी वो शेयर करता है।
4.सामाजिक आंदोलनों में स्वयम पहले भाग लेकर दूसरों को भी भाग लेने हेतु प्रेरित करता है।
5.अपने कार्य का मूल्यांकन व प्रोत्साहन पाने हेतु अपनी पोस्ट के माध्यम से पाठकों की प्रतिक्रिया उपरांत स्वयं अपनी विवेचना करता है।
     इसलिए दोस्तों यदि कोई भी सामाजिक व्यक्ति संवैधानिक दायरे में रहकर सोशल मीडिया के माध्यम से स्वयम को प्रतिस्थापित कर रहा है तो उसका मनोबल बढ़एं।न कि आलोचना करके  उसका मनोबल गिराएं।क्योंकि सामाजिक कार्य करना आसान नहीं है।
            आशा है आप मेरे विचारों से सहमत होंगे।यदि नही भी हैं तो आपके सुझावों व प्रतिक्रियाओं का सदैव स्वागत रहेगा।
                         आपका
                 इंजी.आर.के.दादौरिया
    सामाजिक चिंतक एवम बुद्ध धम्म उपासक


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ये राजस्थान भाजपा सरकार की डिप्टी सीएम प्रिंसेस दिया कुमारी हैं

  ये राजस्थान भाजपा सरकार की डिप्टी सीएम प्रिंसेस दिया कुमारी हैं ‌ इनके परदादा के परदादा थे मान सिंह,  मान सिंह की बहन थी जोधा बाई,  जोधा बाई के पोते का नाम था औरंगजेब। औरंगजेब के रीश्तेदारों को भाजपा डिप्टी CM बनाती हैं, और उधर अंधभक्त औरंगजेब को गालियां देते हैं! भाजपा गड़े मुर्दे उखाड़ती है तो यहाँ गड़ा इतिहास उखाड़ लाया गया है।

उत्तर प्रदेश सिविल जज परीक्षा (पी०सी०एस० जे)

  उत्तर प्रदेश सिविल जज परीक्षा (पी०सी०एस० जे) का परिणाम रैंक सहित सूची पर जरा गौर करें... 1.आकांक्षा तिवारी      रैंक 1  2.प्रतीक त्रिपाठी         रैंक 3 3.मीता पांडेय             रैंक 7 4.अनीमा मिश्रा           रैंक 13 5.सौरभ शुक्ला           रैंक 16 6.प्रशांत शुक्ला           रैंक 17  7.सौरभ पांडे              रैंक 20  8.ज्योत्सना राय          रैंक 21 9.रीचा शुक्ला             रैंक 24 10.रूचि कौशिक        रैंक 27 11.सौम्य भारद्वाज      रैंक 30  12.सौम्य मिश्रा          रैंक 34 13.वरूण कौशिक      रैंक 37  14.देवप्रिय सारस्वत    रैंक 38 15.सोनाली मिश्रा        रैंक 40  16.शिप्रा दुबे  ...

वो कौन VIP था जिसके साथ सोने से इनकार करने पर अंकिता को इतनी बड़ी सज़ा मिली?

  वो कौन VIP था जिसके साथ सोने से इनकार करने पर अंकिता को इतनी बड़ी सज़ा मिली?  क्या देश उस ‘VIP’ को पहले से जानता है?  उस VIP का नाम कभी बाहर क्यों नहीं आया? अंकिता भंडारी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने रिजॉर्ट में रुके किसी ‘VIP’ गेस्ट के साथ सोने से इनकार कर दिया था. महिला सशक्तिकरण?? 🤔🤨🤨😏