कहां जा रहा है देश, कैसा होगा आपके बच्चों का भविष्य........अगर आपको अपने बच्चों से प्यार है तो समय निकालकर जरूर सोचिए।
*कहां जा रहा है देश, कैसा होगा आपके बच्चों का भविष्य........अगर आपको अपने बच्चों से प्यार है तो समय निकालकर जरूर सोचिए।*
👉हस्तिनापुर का दुर्भाग्य ये नहीं था कि उसका राजा अंधा और चोर था। हस्तिनापुर का असली दुर्भाग्य ये था कि वहां की जनता मौन और कायर थी। इस सच्चाई को द्रौपदी से बेहतर और कौन समझ सकता है?
👉आज भारत में हर जगह सीनाजोरी, लूट और भ्रष्टाचार है। जनता तबाह और समाज लाचार है। ऊपर से लेकर नीचे तक थाना, पुलिस, अदालत सब दिन दिहाड़े जनता को लूट रहे हैं। मगर जनता चुप है....
➡️देश का एक राज्य मणिपुर 2 सालों से अधिक समय से धधक रहा है, मगर प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री सिर्फ चुनावी रैलियां करने में बिजी हैं। ऐसा लग रहा है कि इस सरकार ने मणिपुर के लोगों को उसके हाल पर मरने के लिए छोड़ दिया है।
➡️किसने सोचा था कि अच्छे दिन में देश के 80 करोड़ लोग 5 किलो राशन पर जिंदा रहेंगे। देश की 40 फीसदी संपत्ति सिर्फ 1 प्रतिशत अमीरों के पास हो जाएगी। बेरोजगारी 45 सालों का रिकार्ड तोड़ देगी और किसानों और बेरोजगारों के पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
➡️ आज 15 हज़ार की नौकरी के लिए B.Tech.–M.Tech करने वाला युवा जवानी गला रहा है और ईमानदारी का पाठ पढ़ाने वाले जज साहब के बंगले में कड़कड़ाती नोटों का भंडार है। जज खुद कहने लगे हैं कि किसी लड़की के स्तन को पकड़ना और उसके पैंट का नाड़ा तोड़ना तो सज्जनता की पहचान है।
➡️किसने सोचा था कि ये तथाकथित हिंदू हितैषी सरकार उन्हें सुविधा देने की जगह कुंभ के भगदड़ में धकेल कर मार देगी, उनकी लाशों को जेसीबी से गहरे मिट्टी में दबा दिया जाएगा। लाश खोजने वाले उनके परिवारों और रिश्तेदारों को देशद्रोही घोषित कर दिया जाएगा।
➡️किसने सोचा था कि देश की बेटियों–बहनों को BJP– RSS के बब्बनों, बृजभूषणों और धाकड़ों की गंदी नजरों से बचाना पड़ेगा। आज महिलाओं के खिलाफ अपराध में भारत की कंडीशन नाइजीरिया और सूडान जैसे देशों से भी बदतर है।
➡️सरकार अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों की नौकर हो गई है। सरकार की सारी नीतियां जनता से लूटकर इन लालाओं की तिजोरी भरने पर केंद्रित है। देश की सारी सार्वजनिक संपत्तियों को कौड़ियों के भाव में नीलाम किया जा रहा है।
➡️किसने सोचा था कि अमृतकाल में भारत इतना लाचार हो जाएगा कि अमेरिका भारत को गुलाम की तरह रोज जलील करेगा। हम पर मनमाना टैरिफ लगाएगा और हड़काएगा। भारत के सैकड़ो लोगों को हथकड़ी और बेड़ियों में बांधकर पीटते हुए भारत भेजेगा।
➡️क्या किसी ने सोचा था कि भारत इतना कमजोर हो जाएगा कि पाकिस्तान के आतंकवादी भारत में घुसकर हमारे 27 निहत्थों को मारकर जिंदा वापस चले जाएंगे और हम अभी तक बदला नहीं ले पाएंगे।
➡️किसी ने ये भी नहीं सोचा था कि चीन इस तरह दुस्साहस और मनबढ़ई कर हमारा क्षेत्र कब्जा करता जाएगा। और हमारे प्रधानमंत्री चीन को लाल आंख दिखाने और सबक सिखाने की बजाय उसे अपना परिवार बताएंगे।
➡️आज देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां-वहां भय,भ्रष्टाचार और घोटालों की बहार है। मजबूर जनता की कौन सुने, सरकार तो घोटालेबाजों की यार है। कहीं पुल धंस रहा तो कहीं सड़क भसक रही है। कहीं स्टेशन की छत उड़ रही है तो कहीं एयरपोर्ट की छत गिर रही है।
➡️देश के सारे यूनिवर्सिटीज में प्रोफेसर्स की भर्ती RSS कर रहा है। सारे जिलों के अधिकारी RSS की शाखाओं से आ रहे हैं। देश की सारे ठेके, पट्टों पर BJP-RSS का एकाधिकार हो गया है। RSS–BJP से जुड़े लोग समाज को आर्थिक, मानसिक और चारित्रिक रूप से खोखला कर रहे हैं।
➡️देश के युवाओं को शिक्षा और नौकरी देने की जगह 700 साल पुराने इतिहास में फंसा कर उनसे दंगा करवाया जा रहा है। BJP नेताओं के बच्चे अमेरिका, लंदन पढ़ रहे हैं, और आम आदमी के बच्चों से अकबर और औरंगजेब का कब्र खुदवाया जा रहा है।
➡️दुनिया में एक से बढ़कर एक खोज हो रही है, मगर यहां सिर्फ पाताल खोदकर मंदिर खोजा जा रहा है। हम अपने वर्तमान और भविष्य को भूलकर मंदिर– मस्जिद , अकबर– औरंगजेब और हिंदू– मुस्लिम के जंजाल में फंसते जा रहे हैं। हमारे बच्चों का भविष्य तबाह होता जा रहा है।
*क्या आपने इसीलिए मोदी और BJP को वोट दिया था ? अगर आप अभी भी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं तो अपने परिवार के बच्चों और मासूमों के चेहरे याद करिए......सोचिए उनका भविष्य क्या होगा।*
टिप्पणियाँ