सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मीना समाज का जनगणना अभियान - OBC

2 अक्टूबर को शुरू होगा मीना समाज का जनगणना अभियान
- प्रदेश अध्यक्ष हरी झंडी दिखाकर करेंगे जनगणना वाहन को रवाना 
भोपाल। मप्र मीना समाज सेवा संगठन द्वारा 2 अक्टूबर को प्रदेश में मीना समाज की जनगणना का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए जनगणना वाहन को संगठन के प्रदेश कार्यालय मीना भवन परिसर में प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह मीना हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के सभी 26 जिलों में मीना समाज की की कुल आबादी की गणना के लिए संगठन द्वारा  एक टीम का गठन किया गया है। इस टीम का नेतृत्व संगठन के वरिष्ठ संरक्षक श्री वीरभासिंह मीना तथा संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर-चंबल संभाग श्री गजेन्द्रसिंह रावत को सौंपा गया है। इन्हीं के नेतृत्व में जनगणना टीम प्रदेश के सभी 26 जिलों में भ्रमण कर जनगणना की रिपोर्ट संगठन को सौंपेगी।
मासिक समीक्षा बैठक 2 को :
मप्र मीना समाज सेवा संगठन की मासिक समीक्षा बैठक भी 2 अक्टूबर को हमीदिया रोड बाल विहार स्थित मीना भवन में होगी। यह जानकारी देते हुए संगठन के प्रदेश संगठन महामंत्री एड. संतोष मीना ने बताया कि हर माह के प्रथम रविवार को होने वाली संगठन की मासिक समीक्षा बैठक इस बार 2 अक्टूबर को बुधवार को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चूंकि इसी दिन प्रदेश में मीना समाज की जनगणना का अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना वाहन को रवाना किए जाने के बाद इसी दिन मासिक समीक्षा बैठक भी रखी गई है। अत: संगठन के सभी  प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी एवं समाज बंधु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर संगठन हित में अपने सुझाव और विचार प्रस्तुत करें ताकि संगठन को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
_______


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उत्तर प्रदेश सिविल जज परीक्षा (पी०सी०एस० जे)

  उत्तर प्रदेश सिविल जज परीक्षा (पी०सी०एस० जे) का परिणाम रैंक सहित सूची पर जरा गौर करें... 1.आकांक्षा तिवारी      रैंक 1  2.प्रतीक त्रिपाठी         रैंक 3 3.मीता पांडेय             रैंक 7 4.अनीमा मिश्रा           रैंक 13 5.सौरभ शुक्ला           रैंक 16 6.प्रशांत शुक्ला           रैंक 17  7.सौरभ पांडे              रैंक 20  8.ज्योत्सना राय          रैंक 21 9.रीचा शुक्ला             रैंक 24 10.रूचि कौशिक        रैंक 27 11.सौम्य भारद्वाज      रैंक 30  12.सौम्य मिश्रा          रैंक 34 13.वरूण कौशिक      रैंक 37  14.देवप्रिय सारस्वत    रैंक 38 15.सोनाली मिश्रा        रैंक 40  16.शिप्रा दुबे  ...

वो कौन VIP था जिसके साथ सोने से इनकार करने पर अंकिता को इतनी बड़ी सज़ा मिली?

  वो कौन VIP था जिसके साथ सोने से इनकार करने पर अंकिता को इतनी बड़ी सज़ा मिली?  क्या देश उस ‘VIP’ को पहले से जानता है?  उस VIP का नाम कभी बाहर क्यों नहीं आया? अंकिता भंडारी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने रिजॉर्ट में रुके किसी ‘VIP’ गेस्ट के साथ सोने से इनकार कर दिया था. महिला सशक्तिकरण?? 🤔🤨🤨😏

हनुमान_जयंती -- तथागत बुद्ध के पुत्र राहुल (हनुमान) के जन्मदिवस की हार्दिक मंगलकामनाएं।

  #हनुमान_जयंती तथागत बुद्ध के पुत्र राहुल (हनुमान) के जन्मदिवस की हार्दिक मंगलकामनाएं। बोधिसत्व हनुमान वास्तव में बुद्ध पुत्र राहुल अर्थात बोधिसत्व वज्रपाणि है|         तथागत बुद्ध जब परिलेयक वन में निवास करते हैं, तब बंदर उन्हें मधु अर्थात शहद खिलाकर उनका सम्मान करते हैं ऐसी जानकारी हमें कपिचित जातक कथा में मिलती है| अनामक जातक कथा बताती है कि जब बोधिसत्व  राजकुमार अपनी महाराणी के साथ वन में विहार करते हैं, तभी समंदर का दुष्ट नागराजा उस महाराणी को उठाकर समंदर में अपने टापू पर भगाकर ले जाता है| महाराणी को मुक्त करने के लिए बोधिसत्व वानरराज और उनके सेना की मदद लेते हैं और महाराणी को नागराजा से मुक्त कर वापिस अपनी राजधानी लाते है| इस तरह, हनुमान से संबंधित कथाएं सबसे पहले हमें बौद्ध जातक कथाओं में मिलतीं हैं| भरहुत में बोधिसत्व वानर बुद्ध को मधु दे रहे हैं ऐसा शिल्प अंकित मिलता है| सन 251 में सोगदियन बौद्ध भिक्खु सेंघुई ने अनामक जातक कथा को चीनी भाषा में "लुई तु चि चिंग" नाम से अनुवादित कर दिया था| इससे पता चलता है कि, बोधिसत्व वानर का सबसे पहला जिक्र ब...