सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जियो के ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए देना होगा चार्ज

 


 


 


*जियो के ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए देना होगा चार्ज* 



रिलायंय जियो ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसके बाद ग्राहकों को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए पैसे अदा करने होंगे। अब तक जियो फ्री कॉलिंग सेवा प्रदान कर रही थी, लेकिन आईयूसी व्यवस्था पर ट्राई के रिव्यू फैसले के बाद जियो ने 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगाने का फैसला किया है।


जियो ने इस मामले में बताया कि चूंकि जियो नेटवर्क पर वॉइस कॉलिंग फ्री है, जिसके कारण कंपनी को भारती एयरटेल और वाडोफोन आइडिया जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियों को 13,500 करोड़ रुपए अदा करने पड़ रहे हैं।


कंपनी का कहना है कि ट्राई के इस कदम के कारण जियो को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी प्रतिद्वंदी नेटवर्क्स पर कॉल करने वाले ग्राहकों को चार्ज लगाने का फैसला किया है। ये पहला मौका है जब जियो ने ग्राहकों को फ्री कॉलिंग के बजाय पैसे अदा करने की बात कही है। फिलहाल कंपनी सिर्फ डेटा के लिए चार्ज करती है और वॉइस कॉलिंग फ्री है। 


जियो ने ग्राहकों पर आने वाले अतिरिक्त बोझ के बदलने डेटा लाभ देने का फैसला किया है। कंपनी चार टॉप अप प्लान की घोषणा की है। जिसके तहत 10 रुपए के टॉप अप पर 124 मिनट अन्य नेटवर्क पर और 1 जीबी डेटा, 20 रुपए के टॉप अप पर 249 मिनट और 2 जीबी डेटा, 50 रुपए के टॉप अप पर 656 मिनट और 5 जीबी डेटा और 100 रुपए के टॉप अप पर 1,362 मिनट और 10 जीबी डेटा मिलेगा। इन मिनट का इस्तेमाल दूसरे नेटवर्क पर किया जा सकता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ये राजस्थान भाजपा सरकार की डिप्टी सीएम प्रिंसेस दिया कुमारी हैं

  ये राजस्थान भाजपा सरकार की डिप्टी सीएम प्रिंसेस दिया कुमारी हैं ‌ इनके परदादा के परदादा थे मान सिंह,  मान सिंह की बहन थी जोधा बाई,  जोधा बाई के पोते का नाम था औरंगजेब। औरंगजेब के रीश्तेदारों को भाजपा डिप्टी CM बनाती हैं, और उधर अंधभक्त औरंगजेब को गालियां देते हैं! भाजपा गड़े मुर्दे उखाड़ती है तो यहाँ गड़ा इतिहास उखाड़ लाया गया है।

वो कौन VIP था जिसके साथ सोने से इनकार करने पर अंकिता को इतनी बड़ी सज़ा मिली?

  वो कौन VIP था जिसके साथ सोने से इनकार करने पर अंकिता को इतनी बड़ी सज़ा मिली?  क्या देश उस ‘VIP’ को पहले से जानता है?  उस VIP का नाम कभी बाहर क्यों नहीं आया? अंकिता भंडारी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने रिजॉर्ट में रुके किसी ‘VIP’ गेस्ट के साथ सोने से इनकार कर दिया था. महिला सशक्तिकरण?? 🤔🤨🤨😏

उत्तर प्रदेश सिविल जज परीक्षा (पी०सी०एस० जे)

  उत्तर प्रदेश सिविल जज परीक्षा (पी०सी०एस० जे) का परिणाम रैंक सहित सूची पर जरा गौर करें... 1.आकांक्षा तिवारी      रैंक 1  2.प्रतीक त्रिपाठी         रैंक 3 3.मीता पांडेय             रैंक 7 4.अनीमा मिश्रा           रैंक 13 5.सौरभ शुक्ला           रैंक 16 6.प्रशांत शुक्ला           रैंक 17  7.सौरभ पांडे              रैंक 20  8.ज्योत्सना राय          रैंक 21 9.रीचा शुक्ला             रैंक 24 10.रूचि कौशिक        रैंक 27 11.सौम्य भारद्वाज      रैंक 30  12.सौम्य मिश्रा          रैंक 34 13.वरूण कौशिक      रैंक 37  14.देवप्रिय सारस्वत    रैंक 38 15.सोनाली मिश्रा        रैंक 40  16.शिप्रा दुबे  ...