सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मॉब लिंचिंग / रात में बस ने गाय का पैर कुचला, सुबह ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा

 


 


 



 


मॉब लिंचिंग / रात में बस ने गाय का पैर कुचला, सुबह ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा


   BJ-2589
छतरपुर/नौगांव। नौगांव के आलीपुरा थाना क्षेत्र में एक यात्री बस की टक्कर से गाय घायल हो गई। गाय के घायल हो जाने पर एक दर्जन से अधिक युवकों ने बस ड्राइवर के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे ड्राइवर घायल हो गया, डायल 100 की मदद से ड्राइवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। 


हरपालपुर से छतरपुर चलने वाली सुजात कंपनी की यात्री बस सोमवार की रात छतरपुर से हरपालपुर जा रही थी। यात्री बस का पहिया आलीपुरा गांव के पास सड़क पर बैठी एक गाय के पैर पर चढ़ गया। बस का पहिया गाय के पैर पर चढ़ जाने से वह घायल हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह साढ़े 10 बजे हरपालपुर की ओर से आर ही बस को रोका और आलीपुरा निवासी ड्राइवर जाकिर उर्फ अब्दुल पिता खैराती के साथ जमकर मारपीट कर दी।


युवकों की मारपीट से घायल ड्राइवर जाकिर को डायल 100 पुलिस की सहायता से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया। मामले की थाना आलीपुरा में शिकायत की गई। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में आलीपुरा थाना प्रभारी केएस ठाकुर का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। घायल ड्राइवर का इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच करने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ये राजस्थान भाजपा सरकार की डिप्टी सीएम प्रिंसेस दिया कुमारी हैं

  ये राजस्थान भाजपा सरकार की डिप्टी सीएम प्रिंसेस दिया कुमारी हैं ‌ इनके परदादा के परदादा थे मान सिंह,  मान सिंह की बहन थी जोधा बाई,  जोधा बाई के पोते का नाम था औरंगजेब। औरंगजेब के रीश्तेदारों को भाजपा डिप्टी CM बनाती हैं, और उधर अंधभक्त औरंगजेब को गालियां देते हैं! भाजपा गड़े मुर्दे उखाड़ती है तो यहाँ गड़ा इतिहास उखाड़ लाया गया है।

वो कौन VIP था जिसके साथ सोने से इनकार करने पर अंकिता को इतनी बड़ी सज़ा मिली?

  वो कौन VIP था जिसके साथ सोने से इनकार करने पर अंकिता को इतनी बड़ी सज़ा मिली?  क्या देश उस ‘VIP’ को पहले से जानता है?  उस VIP का नाम कभी बाहर क्यों नहीं आया? अंकिता भंडारी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने रिजॉर्ट में रुके किसी ‘VIP’ गेस्ट के साथ सोने से इनकार कर दिया था. महिला सशक्तिकरण?? 🤔🤨🤨😏

उत्तर प्रदेश सिविल जज परीक्षा (पी०सी०एस० जे)

  उत्तर प्रदेश सिविल जज परीक्षा (पी०सी०एस० जे) का परिणाम रैंक सहित सूची पर जरा गौर करें... 1.आकांक्षा तिवारी      रैंक 1  2.प्रतीक त्रिपाठी         रैंक 3 3.मीता पांडेय             रैंक 7 4.अनीमा मिश्रा           रैंक 13 5.सौरभ शुक्ला           रैंक 16 6.प्रशांत शुक्ला           रैंक 17  7.सौरभ पांडे              रैंक 20  8.ज्योत्सना राय          रैंक 21 9.रीचा शुक्ला             रैंक 24 10.रूचि कौशिक        रैंक 27 11.सौम्य भारद्वाज      रैंक 30  12.सौम्य मिश्रा          रैंक 34 13.वरूण कौशिक      रैंक 37  14.देवप्रिय सारस्वत    रैंक 38 15.सोनाली मिश्रा        रैंक 40  16.शिप्रा दुबे  ...