सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आइये जैविक खाद खुद बनाते हैं : इससे आसान कुछ नहीं है ।

 


 


आइये जैविक खाद खुद बनाते हैं : इससे आसान कुछ नहीं है ।


जैविक खाद बनाने का तरीका 


जैविक खाद होती क्या है : केंचुआ द्वारा खाये हुए गोबर से जो मल निकलता है उसे जैविक खाद कहते है । यह  पूरे तरह से कार्बनयुक्त होती 
                                  है और इसमें NPK  की मात्रा भरपूर होती है। इसमें कई  प्रकार के माइक्रो नुट्रिएंट्स भी पाए जाते है जिसके कारण 
                                  जैविक खाद विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए सम्पूर्ण भोजन का काम करती है । जिन जगहों पर पानी की कमी है 
                                  वहां फसलों की पिलाई ये कम कर देती है । जैविक खाद में एक  पैराट्रोपिक झिल्ली होती है जिससे इसमें पानी 
                                  रोकने के क्षमता बहुत ज़्यादा होती है जिससे ये कम पानी में भी फसल को ज़्यादा अच्छे रिजल्ट्स देती है और इसके 
                                  उपयोग से काम पिलाई की ज़रुरत पड़ती है ।  रासायनिक खाद और पेस्टीसाइड्स  के उपयोग से जो ज़मीन का 
                                  कार्बन जो ख़त्म या कम हो चु का है वो बहुत जल्दी पूरा हो जाता है। 



जैविक खाद बनाएं बहुत आसान है , इससे आसान कुछ नहीं हो सकता सिर्फ कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना है जो मैं आपको नीचे  बता रही हूँ I 


१ सबसे पहले जहाँ भी आप इसे शुरू करें उस ज़मीन पर पानी की निकासी आवश्यक है यानी की वहां पानी ना रुकता हो ज़्यादा बारिश की 
   स्थिति  में l 


२  आपके पास पानी की उपलब्धता होनी चाहिए  क्यूंकि पानी का सबसे ज़रूरी काम है यहाँ l 


३ अगर आपकी ज़मीन पर पेड़ो की छाया है तो अच्छा है वरना बिना छाया के भी काम कर सकते हैं l हम भी बिना छाया के ही काम कर रहे हैं ।


४  गोबर : सबसे ज़रूरी है गोबर की गुणवत्ता , हमेशा ध्यान रखें की गोबर १५-२० दिन से ज़्यादा पुराना न हो इस स्थिति में वो प्राकर्तिक रूप 
              से सड़ चुका होगा और ना ही आप ताजा गोबर इस्तेमाल करें क्यूंकि उसमे मीथेन गैस की मात्रा काफी ज़्यादा होती है जो केंचुए के 
              लिए हानिकारक  होती है  l 


५  चलिए अब शुरू करते हैं खाद बनाना : सबसे पहले एक काली प्लास्टिक की शीट लेते हैं ( तिरपाल टाइप ) हमारे यहाँ इसका १०० फुट x  
     २० फुट का बंडल २२०० रु का मिलता है , जिस पर आप लगभग २०  बेड लगा सक्ते हैं l  हम इस शीट पर 20 फुट लम्बा ३ से ४ फुट 
    चौड़ा और लगभग १ से २ फुट ऊँचा गोबर का बेड बनाते हैं । ध्यान रखे की गोबर ठंडा हो वरना इस्तेमाल से पहले २ - ३ बार पानी मार दे 
     इस पर। गोबर 1000 किलो होगा इस बेड में । बेड्स का साइज आपकी जगह के हिसाब से बदल सकते हैं , आप १० या २० या ३० फुट 
     लम्बे बेड लगा सकते हैं।


     इस गोबर के ढेर में गोबर मुलायम हो जिससे केंचुआ इसे आराम से खा ले अगर कोई मोटे टुकड़े हो गोबर के तो उसे हाथों से चूरा बना दें।


६  इस बेड पर अब ऊपर से केंचुआ डालेंगे , १ फुट पर १ किलो के हिसाब से  यानी की ३० फुट पर ३० किलो और अब इस बेड को पराली से 
    ढक देंगे या गन्ने की पत्तियों से या जो भी उपलब्ध हो । इसे ढकने से गोबर पर सूरज की किरणे नहीं पड़ती जिससे वो गरम नहीं होता या 
   कम गरम होता है। 


७  अब इस पर आप पाने डालेंगे, पानी का छिड़काव इस तरह से करते है की पूरा बेड गीला होता रहे ऊपर से नीचे तक और उसकी गर्मी 
     निकलते रहे । 


८   आप शुरू में हर दूसरे दिन पानी डालेंगे बेड पर । गर्मियों के दिनों में विशेष ध्यान देना होता है क्यूंकि आपके  बेड का ठंडा रहना ज़रूरी 
      है। आप रोज़ बेड्स को हाथ डालकर चेक करते है की वो गरम तो नहीं हो रहा और अगर हो रहा है तो आप उस पर पानी का छिड़काव  
      करते हैं ।


९  लगभग २५ दिनों बाद आप देख्नेगे की ऊपर खाद की परत तैयार हो चुकी है ।  केंचुआ ऊपर से नीचे की ओर खता हुआ चलता है । हर 
    निश्चित अंतराल पर आपको इसी तरह खाद की परत तैयार होती रहेगी जिसे आप उतारते रहेंगे और लगभग ६० दिनों में आपकी सारी खाद 
    तैयार हो जाएगी । 


     किसी भी अन्य जानकारी के लिए आप संपर्क करें , आइये हमारे यहाँ और सीखिए , केंचुआ चाहिए तो वो भी लीजिये ।


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ये राजस्थान भाजपा सरकार की डिप्टी सीएम प्रिंसेस दिया कुमारी हैं

  ये राजस्थान भाजपा सरकार की डिप्टी सीएम प्रिंसेस दिया कुमारी हैं ‌ इनके परदादा के परदादा थे मान सिंह,  मान सिंह की बहन थी जोधा बाई,  जोधा बाई के पोते का नाम था औरंगजेब। औरंगजेब के रीश्तेदारों को भाजपा डिप्टी CM बनाती हैं, और उधर अंधभक्त औरंगजेब को गालियां देते हैं! भाजपा गड़े मुर्दे उखाड़ती है तो यहाँ गड़ा इतिहास उखाड़ लाया गया है।

वो कौन VIP था जिसके साथ सोने से इनकार करने पर अंकिता को इतनी बड़ी सज़ा मिली?

  वो कौन VIP था जिसके साथ सोने से इनकार करने पर अंकिता को इतनी बड़ी सज़ा मिली?  क्या देश उस ‘VIP’ को पहले से जानता है?  उस VIP का नाम कभी बाहर क्यों नहीं आया? अंकिता भंडारी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने रिजॉर्ट में रुके किसी ‘VIP’ गेस्ट के साथ सोने से इनकार कर दिया था. महिला सशक्तिकरण?? 🤔🤨🤨😏

उत्तर प्रदेश सिविल जज परीक्षा (पी०सी०एस० जे)

  उत्तर प्रदेश सिविल जज परीक्षा (पी०सी०एस० जे) का परिणाम रैंक सहित सूची पर जरा गौर करें... 1.आकांक्षा तिवारी      रैंक 1  2.प्रतीक त्रिपाठी         रैंक 3 3.मीता पांडेय             रैंक 7 4.अनीमा मिश्रा           रैंक 13 5.सौरभ शुक्ला           रैंक 16 6.प्रशांत शुक्ला           रैंक 17  7.सौरभ पांडे              रैंक 20  8.ज्योत्सना राय          रैंक 21 9.रीचा शुक्ला             रैंक 24 10.रूचि कौशिक        रैंक 27 11.सौम्य भारद्वाज      रैंक 30  12.सौम्य मिश्रा          रैंक 34 13.वरूण कौशिक      रैंक 37  14.देवप्रिय सारस्वत    रैंक 38 15.सोनाली मिश्रा        रैंक 40  16.शिप्रा दुबे  ...