सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रिय ओबीसी मित्र,




*प्रिय ओबीसी मित्र,*

 *तू सोचना सुरु कर,सोचकर कृती करने के लिए खुद को तयार कर,तेरे लिए दूसरा कोई नही लड़ेगा।*


*ओबीसी समाज 74 करोड़ जनसंख्या का प्रतिनिधि है।*       

*तू सौ लोगों में से 52 लोगों का प्रतिनिधि है।*

 *दान,मान और मतदान करने से पहले सौ बार विचार कर!तू सोचना नही इसलिए तेरा शोषण होता है।*

    *ओबीसी मित्र,तू राजसत्ता में नही,तू धर्म सत्ता में नही,तू उद्योग सत्ता में नही,तू सांस्कृतिक सत्ता में नही,तू प्रचार और प्रसार सत्ता में नही,तू प्रशासकीय सत्ता में नही,तू हाय कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में नही,तू कला के क्षेत्र में नही,तू इसलिए नही है क्यो की तू सोचता नही है।*

   *राष्ट्र को खड़ा करने में तेरा  सर्वाधिक योगदान है।तू बहोत मेहनत करता है।*

 *तू इस देश का पोषक है।* 

*तू दूसरों को सत्ताधीश बनाता है।परंतु तू सत्ताधीश नहीं बनता।*

   *तू किसान के रूप में आत्महत्या करता है किन्तु तुझे आत्महत्या करने को मजबूर करनेवालों को सजा नहीं देता।*

   *तेरे ऊपर बहुत खीझ आती है तेरे सहारे और तेरा वोट लेकर लोग सत्ताधीश बने और आज भी बन रहे हैं, तुझे सत्ताधीश नहीं बनने देते। राजनीतिक सत्ता ही सभी समस्यायों का हल है।*

     *सत्ताधारी वर्ग तुझे वशीभूत किए रहते हैं। तुझे सत्ताधीश बनने का सपना क्यों नहीं आता?* 

   *तू दूसरों के सामने क्यों नतमस्तक होता है?तेरी क्या मजबूरी है।तू इतना डरा क्यो है।तू ऐसे डरे हुवे संस्कार देता है अपने बच्चो को।तू अपने बच्चो को कमजोर बनाता है।ये दुनिया सिर्फ ताकद वाले लोगो को सलाम करती है।तुझे तेरी अपार शक्ति का एहसास क्यों नहीं होता?* 

   *तू संगठित क्यों नहीं होता?तू सिर्फ कारण देता है।तू अपने समाज को संघटीत करने की खुद कोशिश क्यो नही करता।लोग संघटन के सामने झुकते है।*

     *तू खेती करता है, कारखानों में,रास्ते पर तू ही काम करता है,तू बहुत मेहनत करता है फिर भी अन्याय ग्रस्त है।तू गरीब है,तू लाचार है,तू मजबूर है क्यो की तू संघटीत नही है।*

   *मंदिर,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन,गार्डन,शहरों के चौक पर और अन्य सार्वजनिक जगहों पर भीख मांगने वालों में तू ही है।तू जब कार से चौक पर रुकता है और खिड़की से बाहर देखता है तो वहां भिक मांगने वाले तेरे ही ओबीसी भाई बहन दिखते है।*

    *तुझे अपने ही दुःखी,कष्टी, उपेक्षित ओबीसी भाई बहनों की उपेक्षा करने के संस्कार कहांसे मिले है।*

 *तूने कभी उच्च वर्णीय लोगों को भीख मांगते हुए देखा क्या ?तूने कभी ब्राम्हण,बनिया,राजपूत, ठाकुर लोगो ऐसे मजबूर स्तिथि में देखा है।भिक मांगते हुवे देखा है।वो लोग अपने समाज के बारेमे सोचते है,उनके लिए काम करते है।*

    *तू दूसरों को भोजन देता है और खुद भूखा रहता है।यह तेरा बड़प्पन है लेकिन मैं इसे पागलपन ही कहूंगा।तू मंदिरों में अमीर लोगो को खाना खिलाना बंद कर।उनको तेरी आवश्यकता नही है।अपने दुःखी ओबीसी लोगो को खाना खिलाना सुरु कर।उनको मदत कर।वो तेरी शक्ति बनेंगे।तुझे दुवा देंगे।तेरे लिए अपनी जान कुर्बान करेंगे।*

   *तुझे सवाल करने की आदत नहीं है। तू उच्च वर्णीय लोगों का अवैतनिक (Unpaid Police)सिपाही है।तुझे गुलामी की आदत हो चुकी है। तू शोषक वर्ग से सवाल करने की हिम्मत नही करता।यही तेरी बढ़ी भूल है।शोषक वर्ग तुझे कभी स्वीकार नही करेगा।लेकिन तू उनकी चपलुशी करता है।*

*तू उनकी वकालत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता। लेकिन उन्होंने तुझे कभी स्वीकारा नहीं और न ही कभी स्वीकारेंगे।वे तुझे रिजेक्ट करते हैं किन्तु तू उनके पीछे पीछे भागते रहता है।*

   *छोड़ उन्हें! अपनी खुद की जनशक्ति निर्माण कर और सत्ता हाथ में ले!मतदाता तेरा 54 प्रतिशत वाला ओबीसी समाज है और सत्ता में केवल 15 प्रतिशत वाले लोग है।शोषक कभी तेरा नेता नही बन सकता,तेरे लिए काम नही कर सकता।*

   *धर्म के नाम पर तुझे बेवकूफ बनाता है।तुझे दंगो में मरवाता है।तू कोर्ट कचेरी में फस जाता है।जिन्दगीभर तू कोर्ट में परेशान रहता है।*

  *ओबीसी मित्र! समस्या निर्माण करने वाले कभी भी समस्या का निवारण नहीं करते।*

   *अपनी समस्याओं का समाधान खुद ही करना पड़ता है।खुद राजनीतिक सत्ता,सांस्कृतिक सत्ता,प्रशासनिक सत्ता, आर्थिक सत्ता और प्रचार प्रसार सत्ता हाथ में ले।*


*संविधान ने तुझे शक्तिशाली बनाया है।लेकिन तुझे उसका एहसास नहीं है।*

   *दान मान मतदान करने के पहले सौ बार विचार कर!दुनिया के सबसे महान महामानव तेरे ही घर में जन्म लिए हैं । तुझे उनकी महान विरासत मिली है।*

   *इस्तेमाल करो और फेंक दो! ऐसी तेरी हालत बना दिया है।*

*कालेलकर आयोग,मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं होती।और क्यों नहीं लागू होती तू इस पर कभी विचार नहीं करता तू अंदर से घबराया हुआ है। तुझे सवाल करने की आदत नहीं।*

    *लेकिन सवाल करने पर ही उत्तर मिलते हैं,शिव,फुले, साहू,अंबेडकर पेरियार मंडल ही तेरे सच्चे प्रेरणास्थान हैं, तेरे सच्चे मार्गदर्शक हैं।* *परन्तु तू उन्हें कभी मानता नहीं।उनकी तरफ तेरा ध्यान ही नहीं है।एक बार उन्हें पढ़ के तो देख!* 

    *अगर तू फुले शाहू अंबेडकर पेरियार के नाम नही लेता है तो तू बेईमान ओबीसी है।*

 *उनके विचारों से प्रेरित होकर तू शक्तिशाली बनेगा अपने दुखी शोषित पीड़ित भाइयों को संगठित करने की शुरुआत करेगा!*

   *अपने बच्चों को अपने महापुरुषों के बारे में बता! उनको याद कर! उनके विचारों से तेरे अंदर दुनिया पर राज करने की शक्ति का निर्माण होगा!*

 *तू संविधान को समझा ही नहीं,आरक्षण को तू जातिवाद समझता है।तू संविधान को कब पड़ेगा।धर्मो की किताबें पढ़ना बंद कर और संविधान पढ़।*

   *आरक्षण मतलब देश की सत्ता,संपत्ति,शासन प्रशासन, न्यायालय में तेरी संख्यानुपात भागीदारी,तेरा प्रतिनिधित्व है।आरक्षण ये कोई गरीबी हटाव कार्यक्रम नही है।आरक्षण ये तेरी सामाजिक भागीदारी है।तेरे संविधानिक आरक्षण का विरोध करने वाले,मंडल आयोग का विरोध करने वाले तेरे बच्चो के दुश्मन है।*

  *यह बात तेरे समझ में ही नहीं आई! तुझे दिग्भ्रमित किया गया इसका तुझे पता ही नहीं चला।तू अल्पसंतुष्ट है।*

   *तू पूजा पाठ करने में ही मगन है।तू होम हवन करने में ही व्यस्त है।पूजा पाठ करना तेरा काम नही। पूजा पाठ से तेरा कोई फायदा नही है।पूजा पाठ करना याने अपना समय,अपनी संपत्ति खर्च करना है।*

  *अपने बच्चो अध्ययन का संस्कार देना।उनको विज्ञान पढ़ाना।उनको अंग्रेजी भाषा का ज्ञान देना।*

  *मंदिर धनवान हुए तेरे दम पर।मेहनत न करनेवाले धनवान हुए तेरे दम पर और तू शिक्षा,सत्ता, संपत्ति,अधिकार वंचित है।*

*मूकनायक है तू।*

   *गणपति,नवरात्र,होली, दिवाली,दशहरा और अन्य उत्सव ये तेरे पसंदीदा पैसे उड़ाने के उत्सव हैं।तू ये सभी त्योवार मनाके अपने निसर्ग की हानि कर रहा है।तू पर्यावरण खराब कर रहा है।अपने आने वाली पीढ़ी के लिए संकट का निर्माण कर रहा है।*

   *श्रद्धा वगैरह कुछ नहीं है वे आदतें हैं जो मेहनत न* *करनेवालों ने तुझे लगा दी हैं। तुझे 365 दिन व्यस्त रखने के लिए और तुझे विचार करने से दूर रखने के लिए वे तुझे व्यस्त रखकर अपना उल्लू सीधा कर लेते हैं।* 

*पढ़कर विचार कर और सामाजिक क्रांति करने के लिए तैयार हो!*

*विचार बदलता है तो व्यवहार और आचरण भी बदलता है इसका ध्यान रख!यह सब पढ़ते हुए तुझे गुस्सा आयेगा, तू नाराज होगा यह भी मुझे पता है। किन्तु तुझे बताना मेरा कर्तव्य है।मैं नही बतावु तो फिर कोन बताएगा।*

  *यह पढ़ते हुए अपने बच्चों का चेहरा देख मित्र! तुझे IAS, IPS, IRS, JUDGES,Doctors, Engineerd, Class One Officers,Professors बनाने का सपना क्यों नहीं आता?*

   *तू किसी भी राजनीतिक पार्टी का वार्ड पदाधिकारी होता है।तेरे मेहनत से लोग विधायक,सांसद,मंत्री बनते है।तू जहां है वही है।इसे बेवकूफी बोलते है।गलत लोगों के झंडे उठाना बंद कर दोस्त।*

*दूसरों की भक्ति करना छोड़ दे!उनकी तुझे कतई जरूरत नहीं है।वे ही तुझे बड़े दिखाई देते हैं.।* 

   *कोर्ट से तेरे आरक्षण विरोधी निर्णय आते हैं लेकिन तूने सवाल नहीं उठाया।तू हाईकोर्ट,सुप्रीम कोर्ट में अपने ओबीसी समाज के लिए आरक्षण की मांग क्यो नही करता।डिफेंस में भी तेरा प्रतिनिधित्व नही है।*

    *तू सांसद,विधायक, नगरसेवक,सरपंच भी है लेकिन तुझे बोलने की आजादी कहां है?तू जिस राजनीतिक पार्टी में काम करता है वो पार्टी तेरी नही है।तेरा वहां इस्तेमाल होता है।तू वहां अपने लोगो की समस्यावो की चर्चा नही कर सकता।क्यो की वो पार्टी तेरी नही है।तुझे बोलने ही नहीं दिया जाता। राजनीतिक पार्टियों ने तेरा मुंह बंद कर रखा है।*

   *संसद में ओबीसी समाज के करीब करीब 200 सांसद है।लेकिन ये 200 सांसद अलग अलग पार्टियों में बटे हुवे है।वो ओबीसी की बात नही करते,उने ओबीसी की बात करने नही देते।*

*वोट तेरा और राज उनका यह समझ ले ! अपने वोट की कीमत समझ ले भाई!*

  

*तू 54% है और तुझे 27% आरक्षण मिलता है। उसका भी अमल नहीं होता,वह क्यों नहीं होता तू कभी पूछता क्यो नहीं?प्रश्न पूछने की आदत नही है तुझे।तुझे डर लगता है।*

  *ओबीसी मित्र,इस दुनिया मे डरने की जरूरत नही है।डर डर के जीना छोड़दे।*

  *21 प्रतिशत अनुसूचित जाती और जनजाती के लोग देखो कितनी ताकद के साथ लड़ते है,बात करते है,संघर्ष करते है,आंदोलन करते है।क्यो की वो किसीसे डरते नही।उनको मालूम है कि अपने हक और अधिकार लड़ने से मिलते है।*


*संविधान ने तुझे सबकुछ दिया है।पर उसके बारे में तू कभी सोचता ही नहीं।* 

*तू सत्य की खोज नहीं करता क्योंकि तुझे 365 दिन फुर्सत ही नहीं है। तेरे जैसा सुस्त इस संसार में कोई नहीं,जो सुस्त होता है वह उध्वस्त होता है यह ध्यान में रख।*

  *उत्तम खेती,मध्यम व्यापार और नौकरी कनिष्ठ यह फंसाने वाला सूत्र है तू यह समझ ले!तेरे शोषक के बहकावे में कभी मत आना।*

   *इस देश में टाटा, बिड़ला,बाटा,मित्तल,अडानी, अंबानी तेरी मेहनत के दम पर धनवान हुए हैं।*

  *इस देश मे अल्पसंख्यक जाती के लोग तेरे मेहनत पर सत्ता में बैठे है।वो बढ़े होशियार लोग है।वे अपने बुद्धिसे काम करते है।वोट तेरा और राज उनका चलता है।तूने कभी सोचा है क्या।*

*और तू जहां था वहीं है।*

*इस देश के जल,जंगल, जमीन,समुद्र,कारखानों पर तेरा अधिकार है।तू सत्ताधीश बन और अपने दुखी शोषित पीड़ित लोगों को न्याय दे!*

   *तेरी वजह से जनजागरण करनेवाले भी त्रस्त हैं। तुझे कैसे बदलें यही समझ में नहीं आता।क्यो की तू सुनता ही नही,सुनता है तो मानता नही,मानता है तो करता नही है।ये तेरी उदासीनता सभी समजाने वालो की दुःखी करती है।*


*एक तो तू सुनता नहीं, सुनता है तो मानता नहीं, मानता है तो कुछ करता नहीं।ये तेरी बुरी आदतें है।*

   *तेरा मस्तक दूसरों के कब्जे में है।*

 *तेरा मस्तक दूसरे लोग नियंत्रित करते हैं।तेरा मस्तक दुसरो का हस्तक है।मंदिर के पुजारी तेरे मस्तक नियंत्रित करते है।तेरा मस्तक स्वतंत्र नही है।तेरा मस्तक गुलाम है।तू गुलामी से मुक्त नही होना चाहता।* 

  *तू आरक्षण विरोधी लोगों की मदद करता है वह देखकर तेरे बच्चों पर दया आती है।तुहि तेरे बच्चो का दुश्मन है।*

   *आरक्षण समर्थक लोग तुझे शत्रु जैसे लगते हैं । तूने उन्हें कभी अपना समझा ही नहीं।वो ही तेरे हितचिंतक है।तू कुल्हाड़ी का हत्था बना हुआ है।* 

  *देश का प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश बनने का सपना तुझे क्यों नहीं आता?तू डिफेंस फोर्स का चीफ बनने का सपना नही देखता।*

   *तू सिर्फ अपना विचार करता है।सार्वजनिक विचार करने की तुझे फुर्सत कहां है?*    

   *अनुसूचित जाति,जनजाति,घुमन्तु सभी तेरे सखा हैं। पर तूने उन्हें कभी साथ नहीं लिया,तेरी जाति ही तेरी दुनिया है। तू जाति के जकड़न में है ।दूसरों ने तुझे उसी में अटकाकर रखा है।निकल बाहर वहांसे।*

   *यह सब पढ़कर गुस्सा न करके विचार कर,अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,घुमन्तु,ओबीसी, अल्पसंख्यक समाज मिलकर 85% बहुजन समाज निर्माण करने के लिए अगुवाई कर !* 

   *इस देश में तेरी मदद के बिना कोई सत्ता में आ ही नहीं सकता।*

   *तेरे अंदर इतनी ताकत है।तेरे पास राजनीतिक सत्ता,* *सांस्कृतिक सत्ता,आर्थिक सत्ता,व्यावसायिक सत्ता ,प्रचार प्रसार सत्ता कुछ भी नहीं है। इसलिए तू अपंग हो गया है। विकलांग हो गया है।सत्ता इसलिए नही क्यो की तू खुद के समाज के हित मे वोट नही करता।*

    *तेरे लिए,तेरे बच्चों के लिए जो गिने चुने क्रांतिकारी ओबीसी वॉरियर्स जिंदगी को दांव पर लगा कर संघर्ष कर रहे हैं, झगड़ रहे हैं,जूझ रहे हैं उन्हें ताकत दे!धन दे! बल दे! समर्थन दे!उनके साथ खड़ा रह! वही तेरे सच्चे हितचिंतक हैं, बाकी सभी तुझे लूटते हैं, ठगते हैं,फंसाते हैं।* 


*हाथ जोड़ने और पैर पड़ने की आदत छोड़ दे!* 

*यह पढ़कर विचार करेगा, अपने अंदर बदलाव लायेगा इसीलिए ये कठोर विचार शब्दबद्ध किया है,अभी भी बहुत कुछ बाकी है वह सब बाद में,फिलहाल इतना ही।*

  *अपने सर्वसामान्य ओबीसी में बौद्धिक शक्ति निर्माण कर।*

*अब हाथ में तलवार लेने की जरूरत नहीं,संविधान ले,उसे पढ़,समझ और अपने दिलदार,मिलनसार किन्तु अज्ञानी ओबीसी भाइयों को जागृत कर!*

   *मानसिक,बौद्धिक, सामाजिक क्रांति की ओर कदम बढ़ा! दूसरों के नियंत्रण से बाहर निकल!*

   *एक बात और तुझे जगाने दूसरा कोई नहीं आयेगा। तू खुद ही स्वयं प्रकाशित हो!* 


*(आपने यह आर्टिकल बढ़े ध्यान से पढ़ा इसलिए आपका बहोत बहोत धन्यवाद।अगर आप ओबीसी मा के बेटे हो तो अब एक काम जरूर करना ईस आर्टिकल को अपने सभी दोस्तो को,रिस्तेदारो को और ग्रुप में भेज देना।)*🙏


*जय संविधान जय इंसान! जय ओबीसी!!*


*बलदेव आड़े*

*(9890914480)*

*संयोजक-ओबीसी वॉरियर्स मिशन*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ये राजस्थान भाजपा सरकार की डिप्टी सीएम प्रिंसेस दिया कुमारी हैं

  ये राजस्थान भाजपा सरकार की डिप्टी सीएम प्रिंसेस दिया कुमारी हैं ‌ इनके परदादा के परदादा थे मान सिंह,  मान सिंह की बहन थी जोधा बाई,  जोधा बाई के पोते का नाम था औरंगजेब। औरंगजेब के रीश्तेदारों को भाजपा डिप्टी CM बनाती हैं, और उधर अंधभक्त औरंगजेब को गालियां देते हैं! भाजपा गड़े मुर्दे उखाड़ती है तो यहाँ गड़ा इतिहास उखाड़ लाया गया है।

वो कौन VIP था जिसके साथ सोने से इनकार करने पर अंकिता को इतनी बड़ी सज़ा मिली?

  वो कौन VIP था जिसके साथ सोने से इनकार करने पर अंकिता को इतनी बड़ी सज़ा मिली?  क्या देश उस ‘VIP’ को पहले से जानता है?  उस VIP का नाम कभी बाहर क्यों नहीं आया? अंकिता भंडारी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने रिजॉर्ट में रुके किसी ‘VIP’ गेस्ट के साथ सोने से इनकार कर दिया था. महिला सशक्तिकरण?? 🤔🤨🤨😏

उत्तर प्रदेश सिविल जज परीक्षा (पी०सी०एस० जे)

  उत्तर प्रदेश सिविल जज परीक्षा (पी०सी०एस० जे) का परिणाम रैंक सहित सूची पर जरा गौर करें... 1.आकांक्षा तिवारी      रैंक 1  2.प्रतीक त्रिपाठी         रैंक 3 3.मीता पांडेय             रैंक 7 4.अनीमा मिश्रा           रैंक 13 5.सौरभ शुक्ला           रैंक 16 6.प्रशांत शुक्ला           रैंक 17  7.सौरभ पांडे              रैंक 20  8.ज्योत्सना राय          रैंक 21 9.रीचा शुक्ला             रैंक 24 10.रूचि कौशिक        रैंक 27 11.सौम्य भारद्वाज      रैंक 30  12.सौम्य मिश्रा          रैंक 34 13.वरूण कौशिक      रैंक 37  14.देवप्रिय सारस्वत    रैंक 38 15.सोनाली मिश्रा        रैंक 40  16.शिप्रा दुबे  ...