*राष्ट्रीय बौद्ध धम्म संसद*
*के*
*केंद्रीय सचिवालय,*
*में*
*बौद्ध रीति से गर्भवती मंगल संस्कार संपन्न*
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
राष्ट्रीय बौद्ध धम्म संसद बुद्धगया एवं बौद्ध संगठनों की राष्ट्रीय समन्वय समिति भारत के कार्यालय सचिव आयुष्मान एस. के.गौतम एवं आयुष्मति डॉ.श्वेता सिंह (C.H.O.) पुत्र एवं पुत्रवधू (अभय रत्न बौद्ध) का "गर्भवती मंगल संस्कार एवं मैत्री भोज" का अयोजन "राष्ट्रीय बौद्ध धम्म संसद" के केंद्रीय सचिवालय - बुद्ध कुटीर,284/ सी-1, स्ट्रीट नंबर -8, नेहरू नगर, नई दिल्ली-110008 पर श्रध्देय भिक्खु वप्प थेरो जी के सानिध्य में किया गया।
पूज्य भिक्खु वप्प थेरो जी ने इस अवसर पर दीप प्रज्वलित करवाकर तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके बुद्ध वंदना, त्रिशरण, पंचशील आयोजन में आए सभी उपासक- उपासिकांओं को प्रदान किया और नवदंपत्ति एस.के.गौतम एवं डॉ.श्वेता सिंह के जीवन में होने वाले बच्चे के सुख शांति कल्याण एवं वेदना से मुक्ति के लिए अंगुलिमाल सूत्र पाठ, मंगल गाथा का पाठन किया एवं मंगलकामना की।
बौद्ध देशों में ऐसी रीति है कि बौद्ध समुदाय की महिला द्वारा गर्भधारण करने के तीसरे महीने, छठवें महीने, एवं नवें महीने "गर्भवती मंगल संस्कार" कराया जाता है।
मंगल गाथा के इस पावन अवसर पर सभी उपासक एवं उपाकसिकाओं ने पुष्प वर्षा कर उपासक एस.के.गौतम व उपासिका डॉ. श्वेता सिंह को हार्दिक बधाई के साथ हृदय से शुभकामनाएं दी।
नवदंपति ने श्रध्देय भिक्षु वप्प थेरो जी को भोजन,अंग वस्त्र (चीवर) एवं यथासंभव धनराशि दान की।
आज के इस पावन अवसर पर डॉक्टर श्वेता सिंह की माता श्रध्देय उर्मिला बौद्ध एवं सासु मां ईश्वरी बौद्ध ने उपहार स्वरूप वस्त्र एवं फलाहार आयुष्मति डॉक्टर श्वेता सिंह को भेंटकर दीर्घायु जीवन एवं होने वाले बच्चे के कल्याण के लिए मंगलकामना के साथ आशीर्वाद दिया और अंत में सभी आगंतुक मेहमानो, बौद्ध मित्रों, परिवार जनों ने सामूहिक मैत्री भोजन ग्रहण किया।
भवतु सब्ब मंगलं 🌷🌷🌷
धम्माकांक्षी
*अभय रत्न बौद्ध*
राष्ट्रीय समन्वयक
*बौद्ध संगठनों की राष्ट्रीय समन्वय समिति भारत एवं राष्ट्रीय बौद्ध धम्म संसद बुध्दगया*
*मुख्यालय*: महाबोधि मेडिटेशन सेंटर बुध्दगया जिला-गया (बिहार)
*केंद्रीय सचिवालय*: बुद्ध कुटीर,284/सी-1, स्ट्रीट नंबर-8, नेहरू नगर,
नई दिल्ली-110008
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
टिप्पणियाँ