*~~~युग शुंग वंश का बीत गया~~~*
*~~~फिर से छिड़ रही लड़ाई है~~~*
*अब महाबोधि की परछाई, सारी दुनिया में छाई है।*
*सब आपस में ही पूछ रहे, किसकी हो गयी खुदाई है ?*
ये वही पुरानी गाथा है, जब सिर थे कत्लेआम हुये।
उत्तर पश्चिम व पूरब में, ये दक्षिण पंथी आम हुये।
*जितना जो भी था नष्ट किया, जो शेष उसे कब्जाया था।*
*आडम्बर को इतिहास बना, बस अपना पैर जमाया था।*
कब्जा राजे रजवाड़ों पर, कब्जा था बुद्ध विहारों पर।
नर से नारायण बना दिया, नारी भी है श्रृंगारों पर।
*थे समण संस्कृति के वाहक, श्रम सस्ता था हर ओर यहाँ।*
*सीमित साधन में सिमट गये, था दबा दिया हर शोर यहाँ।*
जब से सस्ता श्रम छूट गया, खण्डहर हुये हैं महल किले।
परजीवी जहाँ जहाँ छाये, अपने सिस्टम से नहीं हिले।
*झूठे हैं वेद पुराण और, शास्त्रों में यही बखाना है।*
*हैं बने जन्म से श्रेष्ठ, इसी से उनका हर दीवाना है।*
अंग्रेजों ने जो भी खोजा, हम उनके बड़े मुरीद हुये।
जो खुद को श्रेष्ठ समझते हैं, सारे घोड़े की लीद हुये।
*इस पीढ़ी की जिम्मेदारी, अब और अधिक बढ़ जाती है।*
*नदिया से हो कर अलग नाव, जब और कहीं चढ़ जाती है।*
आने वालों पर मत छोड़ो, अपना ही पैर जमाना है।
जो हम सब का दुश्मन है, बस नामो-ओ-निशां मिटाना है।
*जो कई पीढ़ियों से टूटे, वे अपने बन्धन जोड़ चलो।*
*भारत भर में जो फैला है, सामन्तवाद को तोड़ चलो।*
बस उसकी साँस टूटने से, बालू का ढेर बना होगा।
अपनी आँखों से देखोगे, तब कितना शेर बना होगा ?
*इन घटनाओं ने भारत में, उलझन भी खूब बढ़ाई है।*
*युग शुंग वंश का बीत गया, फिर से छिड़ रही लड़ाई है।*
*अब महाबोधि की परछाई, सारी दुनिया में छाई है।*
*सब आपस में ही पूछ रहे, किसकी हो गयी खुदाई है ?*
*मदन लाल अनंग*
द्वारा : मध्यम मार्ग समन्वय समिति।
*1-* वैचारिक खोज बीन के आधार पर समसामयिक, तर्कसंगत और अकाट्य लेखन की प्रक्रिया *मध्यम मार्ग समन्वय समिति* के माध्यम से जारी *2700 से अधिक लेख/रचनायें* सोशल मीडिया पर निरंतरता बनाये हुए हैं।
*2-* कृपया रचनाओं को अधिक से अधिक अग्रसारित करें।
टिप्पणियाँ