मनुवादी भाजपा सरकार दुनियां के महानतम सम्राट अशोक जिनके नाम पर अशोका गार्डन एक बहुत बड़ा नगर है। उसका नाम बदलकर रामबाग करने का षड्यंत्र रचा गया है।
मनुवादी भाजपा सरकार दुनियां के महानतम सम्राट अशोक जिनके नाम पर अशोका गार्डन एक बहुत बड़ा नगर है। उसका नाम बदलकर रामबाग करने का षड्यंत्र रचा गया है। बौद्ध धर्म का चोला पहने हुए बौद्ध भिक्षु वर्षावास में लगे हुए हैं। बौद्ध सम्मेलनों में मनुवादी ब्राह्मणों को अतिथि और मुख्य अतिथि के रूप में बुलाकर बौद्ध धर्म का विनाश करने पर तुले हुए हैं। यदि ऐसा नहीं है तो अशोका गार्डन का नाम बदलकर रामबाग किया जा रहा है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश और देश के बौद्ध भिक्षुओं ने तथाकथित बौद्ध मठाधीश और बौद्ध संगठनों के राष्ट्रीय नेताओं ने आंदोलन की खुली चेतावनी देना चाहिए। बल्कि आंदोलन का शंखनाद कर देना चाहिए। बौद्ध विरासतों पर ब्राह्मण मनुवादियों ने वर्षों से कब्ज अतिक्रमण कर बौद्ध धर्म को भारत से मुक्त करने का बेड़ा उठाया है। इसी कड़ी में बोधगया महाबोधि महाविहार मुक्त किए जाने समूचे देश में धरना प्रदर्शन आंदोलन सभा सम्मेलन हो रहे हैं। परंतु भोपाल के अशोका गार्डन का नाम रामबाग किए जाने की किसी को हवा भी नहीं लगी है।
टिप्पणियाँ