डॉ आंबेडकर आचार्य बौद्ध मठ धार्मिक ट्रस्ट रजि0 मिर्जापुर शाहजहांपुर समसो,पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में मठ के प्रांगण में बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण समता सैनिक दल

 


जय भीम🌷🌷🌷🌷🌷 नमो बुद्धाय

 *डॉ आंबेडकर आचार्य बौद्ध मठ धार्मिक ट्रस्ट रजि0 मिर्जापुर शाहजहांपुर समसो,पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर  के तत्वाधान में मठ के प्रांगण में बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण समता सैनिक दल के राष्ट्रीय मुख्य सचेतक माननीय डॉक्टर ए आर जोशी जी के द्वारा किया गया, डॉ जोशी जी को पुरकाजी से ढोल नगाड़ों से स्वागत करते व पुष्प वर्षा हुए कार्यक्रम स्थल पर जोर-शोर से काफिले के साथ पहुंचे उनके आगमन पर जय भीम जय भारत नमो बुद्धाय समता सैनिक दल जिंदाबाद जिंदाबाद के नारों के साथ डॉ जोशी साहब ने प्रतिमा का अनावरण किया कार्यक्रम दिल्ली एनसीआर एवं भारी संख्या में आए हुए भीम सैनिकों को संबोधन करते हुए डॉक्टर ए आर जोशी जी ने देश के हालात से अवगत कराया बहुजनों पर जुल्म अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हुआ है समाज को एकजुट रहने के लिए शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार पर ध्यान आकर्षित करते हुए युवाओं को संगठन में जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाए गांव गांव जाकर समता  सैनिक दल को मजबूत करने के लिए शैक्षणिक धार्मिक कामों में रुचि रखने के लिए सामाजिक कार्यों के लिए युवाओं को प्रेरित किया बुद्ध पूर्णिमा की सबको बधाई देते हुए समता  मैत्री भाईचारे पर आधारित बुद्ध के बताए हुए मार्ग पर चलने की पंचशील का पालन करने की कार्यक्रम में आए हुए सभी बौद्ध उपासकों को संदेश दिया जोशी जी ने संस्था के लिए तन मन धन का सहयोग करने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में उपस्थित समता सैनिक दल के सीनियर अधिकारी , मास्टर बृजेंद्र  सिंह राष्ट्रीय सचेतक,O P  गौतम राष्ट्रीय सचेतक ,टेक सिंह गौतम राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ जसपाल सिंह गौतम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 सुरजीत सिंह गौतम राष्ट्रीय महासचिव ,लेखराज बौद्ध राष्ट्रीय महासचिव ,रामवीर सिंह गौतम राष्ट्रीय महासचिव, धर्मपाल सिंह उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, हरिओम सिंह, अनुपम कुमार, अनिल गौतम,  एवं, आरती मैडम इंडिया न्यूज़, दानिश अली, नजीर अली, जयराम गौतम प्रधान, मंजू बौद्ध, बिरला जी राष्ट्रीय महासचिव,पुष्पेंद्र जी, आदि लोग कार्यक्रम मैं मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंबेडकर आचार्य बौद्ध मठ के मुख्य संचालक धर्मवीर सिंह ने किया

🌹🌷🌻💐🙏

        धन्यवाद


सुरजीत सिंह गौतम

राष्ट्रीय महासचिव

समता सैनिक दल

Featured Post

जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है..

  जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है.. ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना के सामने नतमस्तक है, उस...