भगवान गौतम बुद्ध का विश्व में यह पहला व अनोखा शोध था कि मानव मन कैसे कार्य करता है

 




#बुद्ध_पूर्णिमा पर हार्दिक मङ्गलकामना


#वेसाक_पुनिया (वैशाख पूर्णिमा) का दिन विश्व के लिए यादगार दिन है। 


 विश्व का महान वैज्ञानिक #मानव_मन के ऊपर आज ही के दिन अपना शोध पूरा किये थे।


इस वजह से उस वैज्ञानिक का धम्मपद में पहला उद्गार है:-


#मनोपुब्बङ्गमा_धम्मा_मनोसेट्ठा_मनोमया ।


#अर्थ:- सभी धर्म (चैतसिक अवस्थायें) पहले मन में उत्पन्न होते हैं, मन ही मुख्य है, वे मनोमय हैं।

धम्म पद (यमक वग्गो) सुत्त -1,2 


मानव #मन के ऊपर शोध करने की वजह से ही महामानव भगवान गौतम बुद्ध को #मुनि (साक्क मुनि) कहा जाता है।

ये पूरे विश्व में एकलौता व्यक्ति हैं जिन्होंने मन पर शोधकर मुनि की उपाधि अर्जित किए हैं।


ऐसे पूर्वकाल से लेकर वर्तमान काल में भी काफी शोधार्थी है,

लेकिन

वैसे सभी शोधार्थी भौतिक रीत ( physical custom researcher) के ऊपर रिसर्च किये थे या कर रहें हैं,

इसलिए वैसे शोधार्थी को ऋषि (पालि में इसि /अंग्रेजी में scientist) कहा जाता है।


ऐसे तो वेसाक पुनिया को 

#तिविध (त्रिविध) पावनी पुनिया भी कहते हैं,

क्योंकि 

महामानव के साथ आज ही के दिन तीन अप्रत्याशित घटना घटी थी,


#पहला:- वेसाक पुनिया को साक्क वंस में जन्म होता है और जन्म के बाद सुकति (गोतम) नामकरण होता है।


#दूसरा:- वेसाक पुनिया को ही गोतम बुद्ध को पकी हुई उम्र 80 वर्ष की अवस्था में कुसी नगर के अंदर शाल वृक्ष (साल रुक्ख) के नीचे महा परिनिर्वाण (महा परिनिब्बान) होता है।

और 

#तीसरा:- सबसे महत्वपूर्ण घटना 35 वर्ष की उम्र में,

 सुकति को मगध जनपद के अंतर्गत उरूबेला नामक स्थान पर बोद्धि वृक्ष के नीचे ध्यान साधना (विपस्सना) द्वारा अपने मानव मन के ऊपर शोध-कार्य पूरा होता है।  


इस शोध के बाद ही गोतम #सम्यक_संबुद्ध कहलाये थे,

मन के ऊपर शोध करने की वजह से ही गौतम बुद्ध को #साक्क_मुनि कहा जाता है।

इन्होंने अपना जीवन का गति तथ्य= यथार्थ के आधार पर बनाये रखे, 

इस वजह से इनको #तथागत कहा जाता है।

पालि भाषा का जब संस्कार होकर संस्कृत भाषा बनी, तो संस्कृत भाषा अनुसार लोग इन्हें सिद्ध पुरुष भी कहने लगे, जिस वजह से इन्हें संस्कृत में #सिद्धार्थ कहा जाने लगा।

विकारों से (राग द्वेष और मूढ़ता) मुक्त थे, इस वजह से गौतम बुद्ध को #भगवान बुद्ध कहा जाने लगा।


भगवान गौतम बुद्ध का विश्व में यह पहला व अनोखा शोध था 

कि 

मानव मन कैसे कार्य करता है। 

#भवतु_सब्ब_मङ्गलं

Featured Post

भगवान गौतम बुद्ध का विश्व में यह पहला व अनोखा शोध था कि मानव मन कैसे कार्य करता है

  #बुद्ध_पूर्णिमा पर हार्दिक मङ्गलकामना #वेसाक_पुनिया (वैशाख पूर्णिमा) का दिन विश्व के लिए यादगार दिन है।   विश्व का महान वैज्ञानिक #मानव_मन...