*-: अनमोल वचन :-*
*पहली बार मिला "धोखा" एक चेतावनी है, दुसरी बार मिला धोखा सीख है लेकिन तीसरी बार मिला धोखा हमारे ही ग़लत फैसलों का परिणाम है। जब ठोकर लगती है, तो लोग पत्थर को दोष देते हैं।खुद संभल कर नहीं चलते। मंजिल नहीं मिलती तो भाग्य को दोष देते हैं। और डूबते है, तो समन्दर को दोष देते हैं।आत्मविश्वास बढाने और तनाव कम करने के लिए नित्य बालक बन कर कुछ सीखते रहो। ज्यादा टेंशन नहीं लेना,ये दुनियाँ अपनी सोच के मुताबिक नहीं चलती है।*_
*कुछ समझ में नहीं आने पर स्वयं से सवाल जवाब करो, दुनियाँ से नहीं।हम जिसे सलाहकार चुनते हैं,वे बड़े कलाकार निकलते हैं।*
*शांति चाहिए तो किसने कहा, क्यों कहा और किससे कहा। खुद को दूर रखें इन सवालों से, जिंदगी बेहतरीन बन जाएगी।*_
*उदास रहोगे तो कोई हाल नहीं पूछेगा। आंसू को तो आंख ही बाहर का रास्ता दिखाती है। मुस्कराने पर हर कोई वजह पूछेगा।*_
*एक दिन शिकायत खुद से होगी,कि पूरा जीवन इधर उधर भटकते रहे। खुशहाल जीवन और स्वयं को समझने की कोशिश ही नहीं की।*_
*जिसे हम जवाब नहीं दे पाते, वक्त उन्हें ढंग का जवाब देता है। बस थोड़ा धैर्य रखें।*_
*जिंदगी में बार बार सहारा नहीं मिलता। कोई एक बार खो जाएं, वो दुबारा नहीं मिलता। इसलिए संबंधों में विवेक से फैसला लें..!!*