केंद्र सरकार जातिगत जनगणना करवायेगी, वर्षों से चली आ रही मांग अब पूरी होती दिख रही है

 


*केंद्र सरकार जातिगत जनगणना करवायेगी, वर्षों से चली आ रही मांग अब पूरी होती दिख रही है*


देश में जातिगत जनगणना की मांग लंबे अरसे से वंचित वर्गों को व सामाजिक न्याय पसंद लोगों / संगठनों द्वारा की जा रही है। मंडल आयोग के जरिए बी पी मंडल साहब ने भी जातिगत जनगणना की मांग को पुरजोर तरीके से सर्वप्रथम उठाया था, उसके बाद से लगातार मुलायम सिंह यादव, शरद यादव, राम विलास पासवान, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, मायावती, कांशीराम , अखिलेश यादव और विगत दिनों में राहुल गांधी ने भी जातिगत जनगणना की मांग को पूरे देश में पुरजोर तरीके से उठाया।


किंतु देश भर में तमाम सामाजिक संगठनों के साथ - साथ मंडल आर्मी ने जातिगत जनगणना को लेकर जमीन पर सघन जागरूकता अभियान चला कर जाति जनगणना को न सिर्फ राष्ट्रीय मुद्दा बनाया बल्कि विपक्षी दलों और नेताओं का ध्यान इस मुद्दे की तरफ आकर्षित करते हुए उन्हें मजबूर किया कि वो जातिगत जनगणना के मुद्दों को न सिर्फ प्रमुखता से उठाएं बल्कि अपने चुनावी एजेंडे में इसको शामिल करें। मंडल आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह विद्रोही के नेतृत्व में जातिगत जनगणना की मांग को लेकर करीब 5000 से अधिक छोटी - छोटी चौपालें, नुक्कड़ सभाएं, यात्राएं, पदयात्रा, मंडल यात्रा, रथ यात्रा बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे हिंदी भाषी बड़े प्रदेशों में निकाली गई और गांव - कस्बों में जा - जाकर लोकल भाषा में जनता को जातिगत जनगणना के विषय में जागरूक किया गया। धरना प्रदर्शन, आंदोलन, ज्ञापन, मंडल यात्रा आदि के जरिए मंडल आर्मी सामाजिक न्याय मिशन संगठन के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह विद्रोही व उनकी और मिशन के साथी शिवरतन सिंह, महावीर गुर्जर, प्रताप सिंह, विवेक यादव, विश्वा यादव, जंगली यादव, सोनू यादव, जीतू यादव, C P यादव, ओम प्रकाश गुर्जर, सुधीर पत्रकार, प्रभात पटेल, अनमोल शाक्य, हिमांशु सेन, साहिल खान मेवाती, सरदार वीरेंद्र मोर, गुरुचरण कुशवाहा, प्रवीण सिंह पटेल, जे पी यादव, रवींद्र गुर्जर, रूप सिंह किरार, सोनू प्रजापति, महेंद्र चौधरी, कन्हैयालाल जाट, मोहन यादव, करण राज यादव, राहुल पासवान, चंद्र शेखर यादव, L K निराला, विजय कुमार, हिमांशु दादू, रविराज सिंह पटेल, सुखराज सिंह पटेल, शिवचरण कुशवाहा, बी के पटेल,  त्रिलोक सिंह यादव, संत कुमार पटेल , के पी सेन, अनिल मीणा, बबलू मीणा, महेंद्र कुमावत, पृथ्वीराज फौजी, डॉ तेजस यादव, विक्रम निषाद सहित सैक़डों साथियों ने जमीन पर उतर कर पिछले 5 सालों में जातिगत जनगणना के लिए लगातार संघर्ष किया।


मंडल आर्मी के जातिगत जनगणना को लेकर प्रमुख कार्यक्रम, जयपुर से दिल्ली पद यात्रा, बक्सर से पटना पद यात्रा, 18 महीनों तक लगातार चलने वाली मंडल यात्रा जो बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के सैकड़ों जिलों और हजारों गांव तक गई।


जातिगत जनगणना के लिए मंडल आर्मी के अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह विद्रोही के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जमीन पर संघर्ष करने वाले सभी नौजवानों के साथ - साथ मिशन को लगातार आगे संचालित बनाए रखने हेतु आर्थिक सहयोग करने वाले, सुझाव देने वाले और यात्रा में शामिल साथियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था व अपने - अपने क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करवा कर सहयोग करने वाले सभी साथियों को बधाई व दिल से आभार 🙏 मंडल आर्मी के द्वारा किए गए संघर्ष का ही यह परिणाम है कि आज केंद्र सरकार जातिगत जनगणना करवाने को मजबूर हो रही है।

*अभी तो ये अंगड़ाई है - आगे और लड़ाई है*

सादर 

टीम - मंडल आर्मी

#castesensus #जाति_जनगणना #जातिगत_जनगणना


Featured Post

नंगा-लुच्चा

                       *नंगा-लुच्चा*   *(आज ये युग्म शब्द असंसदीय भाषा अथवा अपशब्द के रूप में प्रयोग किया जाता है।)*       आज ये युग्म शब्द ...